अंतर्राष्ट्रीय इको एक्सपो 26 से 29 अक्टूबर तक हांगकांग के एशिया वर्ल्ड-एक्सपो में आयोजित किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में नवीन ऊर्जा संबंधी तकनीकों एवं समाधानों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में व्यावसायिक, औद्योगिक एवं अन्य क्षेत्रों में नवीन पर्यावरणीय तकनीकों का उपयोग भी देखा जाएगा। इस प्रदर्शनी के साथ-साथ बाजार की प्रवृत्तियों, नवीनतम नियामक जानकारियों एवं तकनीकी समाधानों पर विभिन्न सेमिनार भी आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों की आशा है कि यह कार्यक्रम उद्योगों के बीच सहयोग को बढ़ावा देगा, एवं उद्योगपतियों को पर्यावरण संबंधी अवधारणाओं को व्यावहारिक रूप देने में प्रेरित करेगा।
स्रोत: इको एक्सपो एशिया प्रेस रिलीज़मूल पाठ को पढ़ें।