सियोश थाईलैंड 2027
सीआईओएसएच थाईलैंड 2024
थाईलैंड अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण प्रदर्शनी (CIOSH थाईलैंड) एक नया व्यापारिक कार्यक्रम है। यह प्रसिद्ध चीन अंतर्राष्ट्रीय श्रम सुरक्षा एवं स्वास्थ्य उत्पाद प्रदर्शनी (CIOSH) का एक रणनीतिक विस्तार है। इस कार्यक्रम का आयोजन चीन टेक्सटाइल कॉमर्स एसोसिएशन (CTCA) द्वारा, मेसे ड्यूसेलडॉर्फ (शंघाई) एवं मेसे ड्यूसेलडॉर्फ एशिया के सहयोग से किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण निर्माताओं को तेजी से विकसित हो रहे दक्षिण-पूर्व एशियाई बाजार से जोड़ना है।
मुख्य प्रदर्शनियाँ एवं उनकी श्रेणियाँ
- व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण/पर्सनल प्रोटेक्टिव ईक्विपमेंट्स (Personal Protective Equipment)
- व्यावसायिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी सामग्रियाँ
- उन्नत सुरक्षा तकनीकें
बाजार की स्थिति/परिस्थितियाँ
विशाल श्रमिक भंडार, विकसित होती हुई विनिर्माण उद्योग, एवं बढ़ते अवसंरचना परियोजनाओं के कारण, इस क्षेत्र में सुरक्षात्मक उपकरणों की मांग बढ़ रही है। 2030 तक दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में सुरक्षात्मक उपकरणों के बाजार का आकार 8.12 बिलियन डॉलर तक पहुँचने की उम्मीद है। CIOSH थाईलैंड, अंतरराष्ट्रीय सुरक्षात्मक उपकरण निर्माताओं के लिए आपूर्ति श्रृंखलाओं को स्थापित करने एवं अपने क्षेत्रीय प्रभाव को बढ़ाने हेतु एक महत्वपूर्ण मंच है।
प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन करें, या बूथों में भाग लें।
स्थल के नक्शा एवं आसपास के होटल
बैंकॉक – बिटेक | बैंकॉक इंटरनेशनल ट्रेड एंड एक्ज़िबिशन सेंटर, बैंकॉक, थाईलैंड