ग्रेटर बे एरिया इंटरनेशनल प्लास्टिक, पैकेजिंग एवं प्रिंटिंग उद्योग का 2027 सम्मेलन
“ग्रेटर बे एरिया इंटरनेशनल प्लास्टिक, पैकेजिंग एंड प्रिंटिंग एवं 3डी प्रिंटिंग उद्योग प्रदर्शनी” का आयोजन गुआंगजो चेनहुई एक्जिबिशन द्वारा किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी को गुआंगडोंग प्लास्टिक उद्योग संघ एवं शेनजेन पॉलिमर उद्योग संघ के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों की वेबसाइट पर प्रकाशित आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, यह प्रदर्शनी 17–19 मार्च 2027 को गुआंगडोंग के शूनडे जिले में स्थित फोशान टैन्जो इंटरनेशनल कॉन्वेंट एंड एक्जिबिशन सेंटर में आयोजित की जाएगी।
यह शो, प्लास्टिक प्रसंस्करण, पैकेजिंग, लचीले पैकेजिंग उपकरण, छपाई, रबर तकनीक, कपड़े से बने प्लास्टिक पैकेज, बायोप्लास्टिक, रिसाइक्लिंग, एवं अॅडिटिव मैन्युफैक्चरिंग से संबंधित निर्माताओं एवं खरीदारों को लक्षित करता है। इस शो में विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा की जाएगी; जैसे – प्लास्टिक मशीनें, सहायक उपकरण एवं मोल्ड, पॉलिमर्स एवं अॅडिटिव्स, कपड़े से बने प्लास्टिक उपकरण, जैव-अपघटनशील सामग्रियाँ, रबर मशीनें, सॉफ्ट-पैकिंग उपकरण, छपाई, प्लास्टिक रिसाइक्लिंग, पैकेजिंग सामग्रियाँ, एवं 3डी प्रिंटिंग से संबंधित उपकरण, सामग्री, सॉफ्टवेयर, एवं अनुप्रयोग।
गुआंगडोंग, देश में प्लास्टिक उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी है; जबकि फोशान, रेजिन से लेकर तैयार उत्पादों तक की पूर्ण आपूर्ति श्रृंखला का केंद्र है। यह क्षेत्र, पर्ल रिवर डेल्टा क्षेत्र में खाद्य, औषधियों, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स से जुड़े खरीदारों के लिए एक आपूर्ति व्यवस्था का केंद्र है।